अक्षय कुमार के साथ रोमांस कर चुकी इस एक्ट्रेस ने शादी के बाद क्यों बनाई बॉलीवुड से दूरी?, देश से बाहर जी रही हैं गुमनाम जिंदगी

90 के दशक तमाम ऐसी एक्ट्रेस आईं जिन्होंने सिनेमा की दुनिया में बहुत ही कम समय में अपनी धाक जमा ली। लेकिन बावजूद वो इंडस्ट्री से ऐसे गायब हुईं कि उनका फिर किसी को अतापता नहीं चल सका। आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस का जिक्र करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने समय कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया और अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों में जगह बनाई। दरअसल हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस अश्विनी भावे के बारे में जिन्होंने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। लेकिन आज गुमनाम जिंदगी बीता रही हैं।

अश्विनी का फिल्मी सफर-

 

अश्विनी भावे के फिल्म सफर की बात करें तो एक्ट्रेस 90 के दशक में एक जाना माना नाम है। अपने करियर में करीब 20 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी अश्विनी ने हिना, बंधन और सैनिक जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा अश्विनी ने परंपरा, जज मुजरिम,  युगपुरुष, अशांत और इक्का राजा रानी जैसी फिल्मों में भी काम किया। बता दें कि अश्विनी भावे ने 1991 में फिल्म ‘हिना’ से डेब्यू किया था। जिसे में साइड एक्ट्रेस होते हुए भी वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार पर भारी पड़ी थी।

अक्षय के साथ किया काम-

बता दें कि अश्विनी भावे ने बहुत ही कम समय में एक्टिंग की दुनिया में अपने दम पर पहचान बना ली थी। अश्विनी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सैनिक’ में काम किया इस फिल्म ने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया। इसके बाद उन्होंने अक्षय के साथ फिल्म ‘जख्मी दिल’ में काम किया। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया गया था।साल 1998 में आई फिल्म बंधन में अश्विनी ने सलमान खान की बहन का किरदार निभाया था। वहीं इस फिल्म के बाद अश्विनी भावे शादी कर अमेरिका चली गई थीं।

अमेरिका में की शादी-

अमेरिका में रहते हुए अश्विनी भावे ने फिल्म मेकिंग का कोर्स भी किया। इस दौरान उन्होंने कई स्टेज शे किए थे। वहीं साल 2007 में अश्विनी ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर किशोर बोपारदिकर से शादी की थी। हालांकि शादी के 10 साल बाद अश्विनी ने साल 2017 में भारत वापस आईं। भारत आने के बाद फिल्म ध्यानीमनी से कमबैक करने की कोशिश की लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। आपको बता दें कि शादी के बाद अश्विनी दो बच्चों की मां बनी। अश्विनी भावे की बेटी का नाम साची है। अश्विनी भले ही परिवार के साथ ही अमेरिका में रहती हैं लेकिन अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़कर रखती हैं। इसके अलावा अश्विनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गणपति पूजन और गणपति स्थापना की फोटो शेयर की है।

मराठी फिल्मों में आई थीं नजर-

हिंदी सिनेमा के अलावा अश्विनी भावे मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि अश्विनी ने साल 2017 में मराठी फिल्म ध्यानीमनी से कमबैक करने की कोशिश की लेकिन ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। आखिरी बार अश्विनी भावे वेब सीरीज द रायकर केस में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज में अश्विनी के साथ अतुल कुलकर्णी, ललित प्रभाकर, मनवा नाईक जैसे एक्टर लीड रोल में थे।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड