वर्ष 2023 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस के लिए काफी ज्यादा अच्छी रही है। बॉलीवुड फिल्म पठान ने जबरदस्त बिजनेस किया है। शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म पठान ने न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया भर में शानदार व्यापार किया है। ऐसी उम्मीद है कि अब आने वाली फिल्में भी काफी व्यापार करेंगे। अपकमिंग फिल्मों में कई बड़े स्टार की फिल्में दांव पर लगी है। ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी इसी माह रिलीज होने वाली है। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बड़े विवाद में घिर चुके हैं।
The Entertainers are all set to bring 100% shuddh desi entertainment to North America. Fasten your seat belts, we’re coming in March! 💥 @qatarairways pic.twitter.com/aoJaCECJce
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 5, 2023
दरअसल अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह भारत के नक्शे पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि अक्षय कुमार ने भारत के नक्शे पर चलकर भारत का अपमान किया है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार का यह वीडियो रविवार को सामने आया है जिसमें वह अपकमिंग नॉर्थ अमेरिका टूर को प्रमोट कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस वीडियो में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी, नोरा फतेही, मोनी रॉय और सोनम बाजवा भी नजर आ रही है। इस वीडियो में एक ग्लोब दिखाया गया है । इस ग्लोब पर सभी सेलेब्स चलते हुए नज़र आ रहे हैं। इसमें अन्य सेलेब्स तो अन्य देश के नक्शे पर चल रहे हैं लेकिन अक्षय कुमार भारत के नक्शे पर दिखाई दे रहे हैं।
Andhbhakts ko innocent Shahrukh hi milta hai troll karne ko
Ye Canadian ne Bharat Maa pe pair rakh raha koi kuchh na bolega 😵💫
G me dum hai to Pathaan ko Boycott karne waalo ab Akshay ko Canada 🇨🇦 bhejo
— AD𝗂𝖺𝗇_COMRADE🛡️#Mi💙 (@comrade_ADian) February 5, 2023
इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा है। “एंटरटेनर्स उत्तरी अमेरिका में 100% शुद्ध देसी मनोरंजन लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी सीट बेल्ट बांध लें, हम मार्च में आ रहे हैं! ” जैसे ही अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर किया ट्विटर पर उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, “ये क्या है? शर्म कर ले। इंडिया को भी नहीं छोड़ा। कैनेडियन कुमार।”
कैनेडियन अभिनेता अक्षय कुमार भारत के नक्शे पर जूता दिये है… इससे साबित होता है इन्हे बस अपने देश कनाडा की चिंता है और माल छापना हिंदूस्तान से है! हम सनातनी इसका बहिष्कार करते है! #BoycottCanadian pic.twitter.com/0c4aiEZ9t6
— Aditya Gupta (@profiledekhlo) February 5, 2023
वहीं एक अन्य यूजर का कमेंट है, “अंधभक्तों को निर्दोष शाहरुख (खान) ही मिलता है ट्रोल करने को। ये कैनेडियन भारत मां पर पर रख रहा है, कोई कुछ नहीं बोलेगा। दम है तो ‘पठान’ को बॉयकॉट करने वालों अब अक्षय को कनाडा भेजो।”
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा है, “हमारे देश भक्त कैनेडियन।” एक अन्य ने लिखा है, “कैनेडियन अभिनेता अक्षय कुमार भारत के नक़्शे पर जूता रख दिए हैं। इससे साबित होता है कि इन्हें बस अपने देश कनाडा की चिंता है और माल छापना हिंदुस्तान से है। हम सनातनी इसका बहिष्कार करते हैं।”
अभिनेता के काम के बारे में बात करे तो उनकी पिछले साल कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई, लेकिन उनकी किसी भी फिल्म ने बड़ा व्यापार नहीं किया। 2022 में सिल्वर स्क्रीन पर चार फ़िल्में लाए थे। बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और राम सेतु। सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में इस साल उनका सबकुछ दांव पर लगा हुआ हैं। देखना यह होगा कि उनकी फिल्म और कहानी लोगों को पसंद आती है कि नहीं।