बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जादू बिखेरने वाली मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन आज समूचे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है| ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के दीवाने दुनिया भर में मौजूद है जोकि ऐश्वर्या राय की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं|
ऐश्वर्या राय बच्चन वैसे तो इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री है जो कि अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादातर प्राइवेट सपना ही पसंद करती है हालांकि इसके बावजूद भी ऐश्वर्या राय अपने निजी जिंदगी को लेकर भी कई बार सुर्खियों में आ जाती है| ऐश्वर्या राय बच्चन की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और वही बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं का दिल भी ऐश्वर्या राय पर आ चुका है और इन्हीं अभिनेताओं में से एक है विवेक ओबेरॉय जिनके साथ ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी काफी मशहूर हुई थी|
बता दे ऐश्वर्या राय का सलमान खान से ब्रेकअप हुआ था उसी दौरान ऐश्वर्या की जिंदगी में विवेक ओबेरॉय आए थे और इन दोनों की अफेयर की चर्चाएं बॉलीवुड के गलियारों में काफी मशहूर थी हालांकि विवेक ओबेरॉय के साथी ऐश्वर्या राय का प्यार मुकम्मल ना हो सका
विवेक ओबेरॉय के साथ अफेयर
जैसा कि हम सब जानते हैं ऐश्वर्या राय लंबे समय तक सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थी परंतु सलमान खान के गुस्से वाले नेचर की वजह से उन्होंने सलमान खान से ब्रेकअप कर लिया जिसके बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में विवेक ओबरॉय की एंट्री हुई| यह दोनों फिल्म ‘क्यों हो गया ना’ के सेट पर एक दूसरे से मिले थे और शूटिंग के दौरान ही इन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई जिसके बाद इन दोनों के अफेयर की खबरें फिल्मी गलियारों में फैलने लगी| वही उस दौरान ऐश्वर्या और विवेक को एक साथ फंक्शन और इवेंट में भी देखा जाता था|
विवेक ओबेरॉय से दूरी
मीडिया रिपोर्ट की माने तो ऐश्वर्या राय को लेकर विवेक ओबरॉय काफी सीरियस थे और वह उनका फूफा ज्यादा ख्याल रखते थे| विवेक ऐश्वर्या राय को लेकर काफी ज्यादा केयरिंग थे उनका यही केयरिंग नेचर उनके लिए नुकसान का सबब बन गया| कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप में रहने के दौरान ही विवेक ओबेरॉय में एक होटल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला लिया था जिसके बारे में ऐश्वर्या को भी जानकारी नहीं थी|
वही इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ओबेरॉय ने मीडिया के सामने सलमान खान पर कई संगीन आरोप लगाए थे और उन्होंने कहा था कि सलमान खान उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं| वही सबके सामने विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय का तमाशा बना दिया था और ऐश्वर्या इस मामले से दूर हो गई जिसके बाद उन्होंने विवेक ओबेरॉय से भी दूरी बना ली और दोनों का ब्रेकअप हो गया|
अभिषेक बच्चन से शादी
वही विवेक ओबेरॉय से अलग होने के बाद ऐश्वर्या राय की जिंदगी में अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई और कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी कर ली| वही अभिषेक बच्चन से शादी करने के बाद आज ऐश्वर्या बच्चन परिवार की बहू बन चुकी है और यह दोनों बेहद खुशहाल शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं| वही ऐश्वर्या राय जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin Selvan) में नजर आने वाली है और यह फिल्म इसी साल 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी|