धनतेरस वाले दिन राशि के अनुसार करेंगें खरीदारी तो साल भर होगी धन की वर्षा

दिपावली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है, कहा जाता है कि ये त्योहार इंसान के घर में सुख समृद्धि व खुशहाली लेकर आता है। वहीं आपको बताते चलें कि धनतेरस से शुरू होकर यह त्‍योहार, भाई दूज पर जाकर संपन्‍न होता है। जैसा कि आपको भी पता है कि धनतेरस के दिन हर कोई बर्तन और सोने या चांदी की खरीदारी करते हैं क्योंकि ये शुभ माना जाता है।आपको बताते चलें कि धनतेरस का ये त्योहार कुबेर देवता और मां लक्ष्‍मी को समर्पित होता है। इस बार ये त्योहार 25 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी। धनतेरस पर खरीदारी अवश्‍य करें। ज्योतिष की मानें तो राशि के अनुसार अगर इस दिन वस्तुएं खरीदकर घर लाएंगे तो आपके धन-वैभव में बढ़ोतरी होगी। इतना ही नहीं इसी प्रकार दीपावली पर भी राशि के अनुसार गणेश-लक्ष्‍मी की प्रतिमा घर लेकर आएंगे तो यह दीपावली आपके लिए भी धन वाली हो जाएगी।

मेष

इन जातकों को धनतेरस के दिन आप तांबे की धातु के बर्तन खरीदकर लाएं। वहीं दीपावली के लिए आप मूंगे या लाल रंग से रंगे हुए लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीदें, जिसमें मेष राशि वालों की दीपावली लक्ष्मीवान हो।

वृषभ

धनतेरस के दिन इस राशि वाले जातकों को चमकदार पॉलिश वाले बर्तन खरीद सकते हैं क्योंकि ये इनके लिए शुभ होगा, वैसे अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए चांदी या फिर हीरे के आभूषण शुभ रहेंगे। वहीं लक्ष्‍मी पूजन के लिए आप सिल्‍वर रंग से रंगी हुई प्रतिमाएं घर लाकर अपनी दीपावली मनाएं।

मिथुन

धनतेरस के दिन मिथुन पर यदि आप खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए कांसे के बर्तन लाना ज्यादा शुभ होगा। वहीं दीपावली पर स्‍थापना के लिए घर में आप हरे रंग से रंगे लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीदें। इससे आपके घर में सुख समृद्धि आएगी।

कर्क

इस राशि वाले जातक धनतेरस वाले दिन चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं क्योंकि यह शुभ रहेगा, इतना ही नहीं माता लक्ष्मी इनपर प्रसन्न रहेंगी। वहीं पूजा घर में स्‍थापित करने के लिए सिलवर कलर से रंगे लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीदें। इससे आपको मनचाहा वरदान प्राप्‍त होगा और मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर आपके घर पधारेंगी।

सिंह

इन जातकों के लिए पूरा साल मंगलमय होगा लेकिन हां ये जरूर ध्यान रखें कि इन जातकों को धनतेरस के दिन तांबे या गोल्डन पॉलिश के बर्तन खरीदने होंगे। वहीं दीपावली पर पूजन के लिए गोल्डन रंग से रंगे लक्ष्मी-गणेश खरीदें।

कन्या

धनतेरस के दिन कन्या राशि वाले जातकों को घर में सुख-समृद्धि प्राप्ति हेतु कांसे का बर्तन खरीद सकते हैं, वहीं आपको बता दें कि दीपावली की पूजा में गणेश-लक्ष्‍मी की स्‍थापना के लिए श्री यंत्र एवं हरे रंग से रंगी मूर्ति खरीदें।

तुला

इतना ही नहीं अगर तुला राशि वाले चाहते हैं कि धनतेरस पर उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो तो उन्हें आज के दिन इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, सिल्वर के बर्तन लेने चाहिए। आज के दिन उनके घर में खुशहाली आएगी और मां लक्ष्‍मी का आगून होगा। वहीं दीपावली के लिए आप प्लास्टर ऑफ पेरिस के लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदें।

वृश्चिक

इस जातक को धनतेरस पर मां लक्ष्मी के आशीर्वाद चाहिए तो तांबे का बर्तन खरीदना चाहिए, सोने के आभूषण खरीदें। वहीं दीवावली पर पूजन के लिए मूंगा या लाल रंग से रंगे लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीदें और उन्‍हें लाल रंग का कपड़ा बिछाकर स्‍थापित करें।

धनु

धनतेरस के दिन इस जातकों को पीतल के बर्तन, सोने के आभूषण खरीदने से मां लक्ष्‍मी आपके पूरे परिवार को सुख और समृद्धि प्रदान करेंगी। पूजा के लिए गोल्डन कलर या पीतल के लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदें।

मकर

धनतेरस पर आपकी राशि के स्‍वामी शनि के अनुसार इलेक्‍ट्रॉनिक सामान या फिर लोहे के बर्तन खरीदें। वहीं दीपावली पर आप इस बार नील वर्ण या श्याम वर्ण के लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा घर लेकर आएं और उनकी साल भर पूजा करें।

कुंभ

अगर आप चाहते हैं कि माता आपपर अपनी कृपा बनाएं तो धनतेरस के मौके पर वाहन खरीदने की सोचें, वहीं इसके अलावा आप मिश्रित धातु के बर्तन भी खरीद सकते हैं। दीपावली पर पूजा के लिए आप अनेक रंगों से रंगे लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीदें।

मीन

वहीं आपको बता दें कि धनतेरस पर आपके लिए पीतल के बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण शुभता प्रदान करेंगे। वहीं दीपावली पर गोल्डन रंग से रंगे लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदना शुभ रहेगा और आपकी दीपावली खुशियों से भर जाएगी।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड