बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आलोकनाथ ने कई फिल्मों में पिता का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी। उन्होंने फिल्मों में अपने हर किरदार से लोहा मनवाया। हालांकि इसमें वह पिता की भूमिका में सबके चहते बने। आलोकनाथ अपने बाबूजी किरदार से लोकप्रिय हुए थे। ज्यादातर फिल्मों में पिता की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता ने साल 1982 में फिल्म गांधी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अपनी डेब्यू फिल्म से ही सबका दिल जीतने में सफल रहे। आलोकनाथ की इस फिल्म के नाम ही बेस्ट पिक्चर का अकेडमी अवार्ड भी आया था।
नीना गुप्ता पर हार बैठे थे दिल
बता दें कि नीना गुप्ता को एक शो में आलोकनाथ की बहु का किरदार निभाते हुए देखा गया था। उस वक्त वो शो ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस के साथ आलोकनाथ के अफेयर के भी किस्से खूब सुर्खियों में रहे थे। उसी दौरान नीना गुप्ता और आलोकनाथ के बीच बढ़ती नजदीकियों की भी खबरें सामने आई थीं। हालांकि दोनों ज्यादा समय तक एक-दूसरे का साथ नहीं निभा सके। दोनों ने टीवी सीरियल के बीच ही एक-दूसरे से दूरी बना ली। इन दुरियों की वजह नीना गुप्ता का अफेयर बताया जाता है।
आलोक ने आशु सिंह संग रचाई शादी
वहीं, दूसरी तरफ अभिनेता आलोकनाथ ने जिंदगी में आगे बढ़ते हुए साल 1987 में आशु सिंह संग सात फेरे लिए। बता दें के इस शादी से आलोकनाथ 2 बच्चों के पिता बने थे। जिनमें इनका एक बेटा शिवांग नाथ रिंकी और एक बेटी जुनाई नाथ शामिल है। आज वह अपने परिवार के साथ बेहद खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। जिंदगी में आगे बढ़ जाने के बाद उन्हें पीछे क्या छूटा इस बात का कोई अफसोस नही है।
फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में मशहूर
अभिनेता आलोकनाथ फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन इंडस्ट्री का भी मशहूर चेहरा है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह कई टीवी धारावाहिकों का भी हिस्सा बने। उन्होंने हम साथ साथ हैं, हम आपके हैं कौन, परदेस, विवाह जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अहम भूमिका निभाई। टीवी सीरियल की बात करें तो वह यहां मैं घर घर खेली, विदाई और यह रिश्ता क्या कहलाता है में अपना शानदार अभिनय दिखाते हुए नजर आए।
विवादों का बन चुके हिस्सा
मीटू मूवेंट के दौरान प्रोड्यूसर-राइटर विनिता नंदा ने आलोक नाथ पर यौन शोषण के घिनौने आरोप लगाए थे। अफसोस की बात तो यह है कि विनिता के बाद कई अन्य महिलाओं ने भी उनके खिलाफ हैरान कर देने वाले खुलासे किए। विनिता नंदा ने आलोकनाथ पर जबरन शराब पिलाकर और फिर उनके साथ रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद एक्ट्रेस दीपिका अमीन ने भी उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान मशहूर अभिनेत्री रेणुका शहाणे दीपिका के समर्थन में आगे आई थीं। फिलहाल अभिनेता लंबे समय से फिल्मी लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि वह आज भी फैंस के बीच चर्चाओं में बने रहते हैं। वह कई धारावाहिकों और फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छवि के चलके दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं।