आलिया भट्ट का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने अभी तक जितनी भी फिल्मों में काम किया उनमें से ज्यादा हिट रही। उन्हें बॉलीवुड की सबसे शरारती एक्ट्रेस भी कहा जाता है। आलिया भट्ट साल 2012 में करण जोहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर से सिनेमा जगत में कदम रखा था। इस बीच आलिया का नाम किस-किस शख्स के साथ जुड़ा आज हम आपको उनके बारे में बताएंगे खास।
रमेश दुबे
बता दें कि कॉलेज के समय में आलिया भट्ट ने रमेश दुबे को डेट किया था। दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे। उन दिनों आलिया फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए तैयारी कर रही थी। उस दौरान ही आलिया ने अपना वजन भी कम किया था। अपने करियर को अहमियत देते हुए आलिया ने रमेश दुबे से दूरी बना ली थी।
अली दादरकर
इसके बाद आलिया की जिंदगी में अली दादरकर की एंट्री हुई। आलिया और अली बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। पर अफसोस आलिया और अली का साथ भी कम समय तक ही रहा। हालांकि इन दोनों का रिश्ता बेहद मजबूत था। वहीं जब आलिया अपने फिल्मी करियर में व्यस्त हो गईं तो दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
इसके बाद फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में आलिया का नाम उनके को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जुड़ा। इस फिल्म के दौरान दोनों के अफेयर के किस्से सुनने को मिले। खबरें ये भी थीं कि सिद्धार्थ के परिवार को आलिया बेहद पसंद है। हालांकि आलिया और सिद्धार्थ के बीच फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ के समय खटास आ गई थी। इसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।
वरुण धवन
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद आलिया का नाम अभिनेता वरुण धवन के साथ जुड़ा। खबरों की माने तो वरुण और आलिया का रिश्ता सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था। इसके बाद वरुण ने इस बात को सप्षट किया था कि वह नताशा दलाल से प्यार करते हैं। वरुण और आलिया एक-साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके है। फिल्मों के दौरान दोनों के नाम ने खूब चर्चा बटोरी।
कविन मित्तल
इसके अलावा आलिया का नाम लक्ष्मी मित्तल के बेटे कविन मित्तल के साथ भी चर्चा बटोर चुका है। आलिया और कविन की मुलाकात एक बिजनेस समिट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकाते निरंतर जारी रहीं। दोनों को कई बार एक साथ डिनर डेट पर भी देखा गया। पर अफसोस आलिया को कविन मित्तल ने रिजेक्ट कर दिया था।
रणबीर कपूर
इन दिनों आलिया भट्ट अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ही स्टार अक्सर एक-दूसरे के पारिवारिक फंक्शन और पार्टियों में नजर आते हैं। अक्सर उन्हें साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा जाता है। इसके अलावा बॉलीवुड गलियारों में यह चर्चा भी है कि जल्द ही ये जोड़ी शादी के बंधन में बंध जाएगी। हालांकि आलिया-रणबीर ने इस खबर की कोई पुष्टि नही की है।