आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे सिंगर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन में एक से अधिक शादी की हैं। कहा जाता है कि रिश्ते ऊपर से तय होकर आते हैं लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह बात सिर्फ एक कहावत साबित होती है। क्योंकि यहां अभिनेता से लेकर सिंगर्स भी ऊंचाइयों के साथ-साथ अपने जीवन साथी को बदल देते हैं।
हिमेश रेशमिया
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है बॉलीवुड के सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया का। जैसा की आप सभी को पता है हिमेश रेशमिया बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर रहे हैं। लेकिन हिमेश रेशमिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया ने भी अपने जीवन में एक नहीं बल्कि 2 बार शादी की है। हिमेश रेशमिया ने अपनी पहली बीवी को वर्ष 2017 में तलाक दे दिया था और अलग हो गए थे। इसके बाद वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर के साथ शादी कर ली। सोनिया कपूर के लिए हिमेश रेशमिया ने अपने 22 साल पुरानी शादी तोड़ दी थी।
उदित नारायण
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है बॉलीवुड में मेलोडी किंग के नाम से मशहूर रहे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण का। उदित नारायण ने भी अपने जीवन में एक नहीं बल्कि 2 शादियां की हैं। खबरों की माने तो उदित नारायण बॉलीवुड में अपना सिंगिंग डेन्यू करने से पहले ही शादी कर चुके थे। उनकी पत्नी का नाम रंजना था। वहीं बाद में बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद उन्होंने दीपा नाम की महिला की दूसरी बार शादी की। उदित नारायण और दीपा के बेटे ही आदित्य नारायण है।
सुनिधि चौहान
इस लिस्ट में बॉलीवुड की सबसे मशहूर फीमेल सिंगर का नाम भी शामिल है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान के बारे में। सुनिधि चौहान ने मुंबई आकर एक डांस कोरियोग्राफर से 16 साल की उम्र में ही शादी रचा ली थी। कोरियोग्राफर से निर्देशक बने बॉबी खान उनके पहले पति थे। मगर शादी के कुछ दिनों बाद ही बॉबी खान के परिवार ने सुनिधि चौहान को अपनाने से इंकार कर दिया था। इस वजह से दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद सुनिधि चौहान ने दूसरी बार म्यूजिक डायरेक्टर हितेश के साथ शादी की है।
मोहम्मद रफी
इस लिस्ट में बॉलीवुड के दिग्गज और रूहानी आवाज़ के लिए जाने जाने वाले मोहम्मद रफी का नाम भी शामिल है। मोहम्मद रफी ने भी बहुत कम उम्र में पहली शादी कर ली थी। हालांकि उन्होंने अपनी पहली शादी के बारे में किसी से जिक्र नहीं किया था। इसके बाद 1944 में 20 साल की उम्र में मोहम्मद रफीक ने शादी की थी।
किशोर कुमार
किशोर कुमार का नाम भारत के इतिहास में सबसे बड़े सिंगर के रूप में लिया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है किशोर कुमार ने अपने जीवन में एक या दो नहीं बल्कि 4 बार शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम रूमा गुहा था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला से दूसरी बार शादी की। मधुबाला की मौत के बाद किशोर कुमार ने योगिता बाली से दूसरी बार शादी की। योगिता बाली से रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने लीना चंदावरकर से शादी रचाई थी।