बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी खूबसूरती और अदाकारी के बदौलत तगड़ी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं| प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक है जो कि अपने अभिनय के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती है और वही सोशल मीडिया पर अक्सर ही प्रियंका चोपड़ा अपने निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे करती रहती हैं जिसको लेकर देसी गर्ल आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है| इसी बीच प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने पति निक जोनस को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसकी वजह से प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं में आ गई है|
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है और वही इन दोनों का नाम बॉलीवुड की पावर कपल के लिस्ट में भी शुमार है| निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी अक्सर ही अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जिसमें इस कपल के बीच की खूबसूरत और स्ट्रांग बॉन्डिंग साफ नजर आती है और ये कपल एक दूसरे के प्रति अपना प्यार दिखाने में जरा भी नहीं झिझकते है |
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में भी बने रहते हैं और अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेडरूम सीक्रेट शेयर करते हुए अपने पति निक जोनस के बारे में एक खुलासा किया है जिसको लेकर यह कपल इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है|
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस इंटरव्यू में बताया है कि शादी के बाद कई ऐसी रातें रही हैं जिसमें वो अपने पति निक जोनस की वजह से कई घंटों तक सो भी नहीं पाती है और इसका कारण है उनके पति निक जोनस की डायबिटीज की प्रॉब्लम| प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनके पति निक जोनस काफी समय से डायबिटीज की परेशानी से जूझ रहे हैं जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी भी होती है|
प्रियंका ने बताया कि निक जोनस अपने हेल्थ को लेकर काफी ज्यादा संवेदनशील है और यही वजह है कि निक जोनस को रात में भी यह मालूम रहता है कि उनका शुगर लेवल कितना है और प्रियंका ने बताया कि कई बार तो मैं खुद भी उठ कर निक जोनस का शुगर लेवल चेक करती हूं कि सब कुछ ठीक है या नहीं और इसी वजह से रात में मुझे कई बार जागना पड़ता है| प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिका में रहती हैं और विदेश में रहकर भी प्रियंका चोपड़ा अपनी सभ्यताओं को नहीं भूली है और यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा अपना पत्नी धर्म बखूबी निभाती हैं और अपने पति निक जोनस का ख्याल पूरे दिल से रखती है |
वह निक जोनस भी अपने कई इंटरव्यूज में अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की हमेशा तारीफ करते हुए नजर आते हैं और निक जोनस ने एक बार कहा था कि प्रियंका चोपड़ा उनकी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण है और प्रियंका चोपड़ा की हर राय उनकी जिंदगी में बहुत ज्यादा मायने रखती है|