हिंदी सिनेमा जगत की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ ने अपने सभी प्रशंसकों को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है दरअसल हाल ही में प्रीति जिंटा के घर खुशियों ने दस्तक दी है और अभिनेत्री के घर में बच्चों की किलकारी गूंजी है| बता दे प्रीति जिंटा हाल ही में सरोगेसी की मदद से 46 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनी है | प्रीति जिंटा ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की है और साथ ही उन्होंने अपने इसी पोस्ट के माध्यम से अपने दोनों बच्चों के नाम का भी खुलासा किया है|
बता दे सरोगेसी के जरिए प्रीति जिंटा एक बेटी और एक बेटे की मां बनी है जिनका नाम प्रीति जिंटा ने जय और जिया बताया है | वही प्रीति जिंटा ऐसी पहेली अभिनेत्री नहीं है जोकि सरोगेसी के जरिए मां बनी है बल्कि हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स है जिन्होंने सरोगेसी की मदद से संतान सुख प्राप्त किया है और पेरेंट्स बने हैं और आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि सरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बने है और आज अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन सेलिब्रिटी इसका नाम शामिल है
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा:
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बेटी समीषा का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है और इस बात का खुलासा खुद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर किया था| बता दे सरोगेसी की मदद से शिल्पा शेट्टी ने 15 फरवरी साल 2020 में अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया था और आज शिल्पा शेट्टी की बेटी समीषा डेढ़ साल की हो चुकी है और वह दिखने में बेहद क्यूट नजर आती है
करण जौहर:
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर करण जौहर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है | बता दे बिना शादी किए ही करण जौहर आज दो जुड़वा बच्चों के सिंगल पिता बन चुके हैं | बता दे साल 2017 में सरोगेसी के जरिए करण जौहर ने अपने घर में जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था जिनमें से इनकी बेटी का नाम रूही है और बेटे का नाम यश है|
तुषार कपूर
बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और साल 2016 में सरोगेसी के जरिए तुषार कपूर बिना शादी किए एक बेटे के पिता बने थे और इन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है|
एकता कपूर
टेलीविजन इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और एकता कपूर ने भी अपने भाई की तरह ही साल 2019 में सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बनी थी और उन्होंने अपने बेटे का नाम रवि रखा है|
शाहरुख खान-गौरी खान:
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान की तीसरी संतान भी सरोगेसी के जरिए हुई है| साल 2013 में सरोगेसी के जरिए शाहरुख खान और गौरी ने अपने बेटे अबराम का इस दुनिया में स्वागत किया था और आज अब राम की उम्र 8 साल हो चुकी है|
आमिर खान-किरण राव:
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और किरण राव ने भी सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने का सुख प्राप्त किया था और इनकी बेटी आजाद का जन्म सरोगेसी की मदद से हुआ था|