बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भले ही फिल्मों से दूरी बनाए हुई है लेकिन वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनके सोशल मीडिया हैंडल्स के ज़रिए फैंस को उनकी सारी अपडेट्स मिल जाती हैं। हर कोई जानता है कि बेबो को अपनी गर्ल गैंग के साथ हॉलीडे इन्जॉय करना कितना पसंद है। खासतौर पर सैटरडे नाइट को इनकी गर्ल गैंग इक्ट्ठी होती है और खूब मस्ती करते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर बेबो के उनकी गर्ल फ्रेंड्स के साथ तस्वीरें सामने आती रहती हैं।
करीना की गर्ल गैंग-
बेबो ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें वो कमाल की लग रही हैं। नई-नई सैकेंड टाइम मॉम बनी करीना को देखकर किसी भी यंग एक्ट्रेस को कॉम्प्लेक्स फील हो सकता है। वहीं सिर्फ करीना ही नहीं बल्कि उनकी ‘फॉरएवर गर्ल गैंग’ भी काफी हॉट एंड सिंज्जलिंग अवतार में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि करीना, करिश्मा के अलावा बेस्टी अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और मल्लिका भट्ट भी नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
हॉट अवतार में नजर आई करीना
हमेशा अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली मलाइका ने इस बार भी अपने बोल्डनेस में कोई कमी नहीं छोड़ी है। वहीं करीना का लुक काफी क्लासी और कूल लुक का मिक्सचर है। करिश्मा कपूर ने भी एलिगेंसी के साथ स्टाइल का तड़का लगाया है, तो वहीं अमृता अरोड़ा ने अपने कम्फर्ट लेवल को चुना है। मल्लिका भट्टा ने भी स्टाइलिश लुक कैरी किया हुआ है। इस तस्वीर के साथ बेबो लिखती हैं- ‘माय फॉरएवर गर्ल्स’
याद हो, करीना अभी हाल ही में मालदीव से छुट्टी बिता कर लौटी हैं। अपने इस वैकेशन के दौरान भी एक्ट्रेस ने फैंस को कई विजुअल ट्रीट दिए थे। साथ ही करीना ने पति सैफ और दोनों बच्चों तैमूर और जैह की भी पिक्चर्स शेयर की थी। एक्ट्रेस ने मालदीव से अपनी हॉट फोटोड शेयर कर सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया था।
करीना कपूर ऐसी एक्ट्रेस हैं बिना फिल्मों में काम किए भी सुर्खियां बटोर लेती हैं। सिर्फ करीना ही नहीं बल्कि उनका बेटा तैमूर तो उनसे भी चार कदम आगे है। अक्सर तैमर अली खान को मीडिया के सामने पोज देते हुए स्पॉट किया जाता है। करीना कपूर भी जहां जाती हैं अपने सिजलिंग लुक से हर किसी को मदहोश कर देती हैं। दो बच्चों की मां बनने के बाद भी करीना की खूबसूरती और फिटनेस में कोई भी कमी नहीं आई है। वो अब भी बेहद हॉट और खूबसूरत दिखती हैं।