साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड सिनेमा जगत में अपने नाम के झंड़े गाड़ने वाले सुपरस्टार प्रकाश राज को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। उन्होंने सिनेमा जगत को कई सुपरहिट फिल्में दीं। विलेन से लेकर हर किरदार में प्रकाश राज ने अपना लोहा मनवाया। हर फिल्म में दर्शको ने उनके अभिनय को खूब सराहा। प्रकाश झा द्वारा फिल्म सिंघम में निभाया गए किरदार ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। इसके अलावा उन्होंने सुपरहिट फिल्म वॉन्टेड, दबंग 2 में मिली सफलता से दुनिया भर में खूब नाम कमाया। आज हम आपको फिल्म जगत के खलनायक के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातों से रु-ब-रु करवाएंगे। तो आइए जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
प्रकाश राज ने की दो शादियां
साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब नाम कमा चुके अभिनेता प्रकाश राज ने पहली शादी तमिल अभिनेत्री ललिता कुमारी
संग रचाई थी। उनसे उनको 2 बेटियां और 1 बेटा हुआ। पर अफसोस जब उनका बेटा पांच साल का हुआ तो उन्होंने उसे खो दिया। बेटे के निधन के बाद प्रकाश राज का अपनी पत्नी के साथ लगातार झगड़ा होता रहता था। वह काफी दुखी हो गए थे। इस कारण पत्नी ललिता के साथ धीरे-धीरे उनके रिश्ते में खटास आने लगी। फिर आखिर में बात उनके तलाक तक पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में अलग होने का फैसला कर तलाक ले लिया।
इसके बाद प्रकाश राज की जिंदगी में कोरियोग्राफर पोनी वर्मा की एंट्री हुई। उन्होंने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा संग साल 2010 में दूसरी शादी रचाई। इसके बाद अपनी दूसरी पत्नी से वो एक बेटे के पिता बने। जब उनके घर में एक बेटे ने जन्म लिया तो वह बेहद खुश हुए और अपने बेटे को कभी किसी चीज की कमी नहीं होने दी।
हादसे का हुए शिकार
जानकारी के लिए बता दें कि प्रकाश राज हाल ही में 10 अगस्त को एक हादसे का शिकार हो गए। इस एक्सीडेंट में उनके हाथ में एक फ्रैक्चर हो गया है। इस कारण उन्हें सर्जरी के लिए हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रकाश राज ने फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने उसमें अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘डेविल इज बैक, सफल सर्जरी…धन्यवाद। प्रिय मित्र डॉ गुरुवा रेड्डी। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस का भी धन्यवाद किया। उन्होंने आगे लिखा आप सभी को आपके प्यार और प्रार्थना के लिए धन्यवाद। जल्द ही एक्शन में वापसी होगी।’
अपकमिंग प्रोजेक्ट
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रकाश राज इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखा रहे हैं। फिलहाल जल्द ही प्रकाश राज फिल्म Pada में नजर आएंगे। प्रकाश राज अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ हमेशा जुड़े रहते हैं। वह अपने पल-पल की अपडेट अक्सर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। फिलहाल फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।