हिन्दी सिनेमा जगत में अपने दौर में कई सुपरहिट फिल्में कर सुर्खियां बटोरने वाले ‘हीमैन’ यानी धर्मेंद्र को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सुपरस्टार धर्मेंद्र उन स्टार्स में से एक हैं जो उम्र में 85 साल के पार हो जाने के बाद भी सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। मालूम हो कि धर्मेंद्र करीब 2 साल से अपने फॉर्महाउस पर खुशी-खुशी जिंदगी गुजार रहे हैं। हाल ही में उन्हें पॉपुलर रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में देखा गया था। जिसमें वो कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। आज हम आपको बॉलीवुड हीमैन की जिंदगी से जुड़ी उस अनसुनी बात के बारे में बताएंगे जिससे शायद आप भी अनजान होंगे।
अनीता राज पर दिल हार गए धर्मेंद्र
इस बात से आप बखूबी वाकिफ हैं कि धर्मेंद्र ने दो शादियां रचाई हैं। इसमें उनकी पहली शादी प्रकाश कौर के साथ हुई और दूसरी ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी के साथ हुई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रकाश कौर और हेमा मालिनी के बाद आखिर वो कौन सी एक्ट्रेस थीं जिनके ऊपर बॉलीवुड हीमैन अपना दिल हार बैठे थे। दरअसल, वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री अनीता राज थीं। जी हां, प्रकाश और हेमा के बाद जिस पर धर्मेंद्र का दिल फिसला था वो कोई और नहीं बल्कि अनीता राज थीं। अपने दौर में इन दोनों के अफेयर के किस्से भी चर्चा में रहे।
आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि धर्मेंद्र 80 के दशक में अभिनेत्री अनीता राज के बेहद करीब आ गए थे। पर अफसोस धर्मेंद्र और अनीता के प्यार को मंजिल नहीं मिल सकी। दोनों की जोड़ी कई फिल्मों में साथ नजर आई। इस दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। धर्मेंद्र और अनीता ने एक-दूसरे की तरफ प्यार का कदम बढ़ा दिया था। बात तो यहां तक पहुंच गई थी कि धर्मेंद्र फिल्म निर्देशकों से अनीता राज को फिल्मों में लेने की सिफारिश करने लगे थे।
धर्मेंद्र के अफेयर की बात हेमा तक पहुंची
एक खास रिपोर्ट के मुताबिक अनीता राज उस वक्त अभिनेता धर्मेन्द्र से 27 साल छोटी थीं। वहीं जब दोंनो के अफेयर की खबरें हेमा मालिनी तक पहुंची तो बवाल मच गया। इसके बाद हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को अनीता राज से दूर रहने की हिदायत दे डाली थी। इस रिलेशनशिप के चलते अनीता राज ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
अनीता राज के बारे में खास
हिन्दी सिनेमा जगत में अभिनेत्री अनीता राज ने साल 1982 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि अनीता ने फिल्म प्रेम गीत से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उन्होंने अच्छा बुरा, जान की बाजी, मोहब्बत की कसम, प्यार किया है प्यार करेंगे, करिश्मा क़ुदरत का जैसी कई फिल्मों में धमाकेदार किरदार निभाए।
इसके बाद अनीता ने साल 1986 में करिश्मा कुदरत के निर्देशक सुनील हिंगोरानी संग सात फेरे लिए। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम शिवम हिंगोरानी है। मालूम हो कि अनीता इन दिनों छोटे पर्दे पर नजर आ रही हैं। वह पहले 80 के दशक में जैसी नज़र आती थीं अब भी वैसी ही नज़र आती हैं। एकट्रेस अपने सोशल अकाउंट के जरिए फैंस के बीच हमेशा एक्टिव रहती हैं।