हू-ब-हू बॉलीवुड स्टार्स से मिलते हैं पाकिस्तान की इन हसीनाओं के चेहरे, एक-साथ देखोगे तो रह जाओगे भौचक्का

आपने अक्सर अपने बढ़े बुजुर्गों को ये कहते हुए सुना या फिर पढ़ा होगा कि दुनिया में एक ही शक्ल के सात लोग होते हैं। वहीं कई बार तो हमारे आस-पास ही एक जैसे दिखने वाले लोग मिल जाते हैं तो कई बार दूर दूर तक किसी अन्य देश में ऐसा देखने को मिलता है। हर कोई अपने हमशक्ल से मिलने के लिए बेहद उत्‍सुक रहता है। हालांकि ऐसा बहुत कम होता है जब आप अपनी शक्ल से मिलते लोगों से मिल पाते हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी हमशक्ल पड़ोसी देश पाकिस्तान में मिले हैं।

करिश्मा कपूर-

एक दौर था जब अपनी नीली आंखों के जादू से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का नाम मशहूर हुआ करता था। अगर करिश्मा के हमशक्ल की बात करें तो पाकिस्तान में करिश्मा कपूर की हमशक्ल मौजूद हैं। बता दें कि पाकिस्तानी सोशल मीडिया सेंसेशन और टिकटॉक स्टार हीना खान का चेहरा करिश्मा से काफी मिलता-जुलता है। दोनों के बीच एक खास बात ये है कि दोनों की ही आंखें नीली हैं। जिससे दोनों की शक्लें हूबहू मिलती है।

दीपिका पादुकोण-

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बात करें तो दीपिका पादुकोण के हमशक्ल के बारे में जानकर आप भी बेहद हैरान हो जाएंगे। दरअसल दीपिका की हमशक्ल कोई लड़की नहीं बल्कि लड़का है। पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा को दीपिका की कॉपी बताया जाता है। बीते कुछ दिनों सोशल मीडिया पर एक्टर की फोटो काफी तेजी से वायरल हुई थी। जिसे दीपिका पादुकोण के साथ कंम्प्रेयर किया जा रहा था।

ऐश्वर्या राय बच्चन-

वहीं विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो ऐश का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। पूरी दुनिया को अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग से दीवाना बना चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन के यूं तो कई हमशक्ल मिले हैं लेकिन पाकिस्तान की ब्लॉगर आमना इमरान की शक्ल ऐश्वर्या से काफी ज्यादा मिलती जुलती है। बता दें कि आमना इमरान की शक्ल ऐश्वर्या राय से हूबहू मिलती है। अक्सर आमना अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं जिन्हें देखकर कोई भी शख्स धोखा खा सकता है। खासकर आमना के होंठ और आंखें ऐश्वर्या से काफी हद तक मिलते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा-

बताया जाता है कि बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा 80 के दशक की एक्ट्रेस रीना रॉय से तो मिलता ही है हालांकि सोनाक्षी सिन्हा की हम पाकिस्तान में भी है। बता दें कि टीवी होस्ट और एक्ट्रेस जावेरिया अब्बासी को पाकिस्तान की सोनाक्षी सिन्हा कहा जाता है। दोनों की मुस्कान, नाक और जबड़ों की बनावट इस हद तक मिलती है कि सोनाक्षी सिन्हा के फैंस भी धोखा खा जाते हैं।

अनुष्का शर्मा-

वहीं आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के हमशक्ल के बारे में जानकर बहुत हैरानी होगी कि पाकिस्तान में अनुष्का के एक नहीं बल्कि दो हमशक्ल हैं। बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस और शो होस्ट सनम बलोच की शक्ल अनुष्का शर्मा से काफी हद तक मिलती है। वहीं सनम के अलावा पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन का चेहरा भी अनुष्का का चेहरा काफी मिलता था। लेकिन नाजिया अब इस दुनिया में नहीं हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड